गुरु पर्व पर अर्जुन कपूर की किसके साथ दिखी खास बॉन्डिंग,वायरल सेल्फी से फिर शुरू हुई डेटिंग की चर्चा

मलाइका के बाद अर्जुन कपूर की जिंदगी में कौन है खास? गुरु पर्व की एक सेल्फी ने खोला ऐसा राज, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

गुरु पर्व पर अर्जुन कपूर की किसके साथ दिखी खास बॉन्डिंग,वायरल सेल्फी से फिर शुरू हुई डेटिंग की चर्चा

मलाइका अरोड़ा से अलग होने के बाद क्या अर्जुन कपूर की जिंदगी में किसी नए शख्स की एंट्री हो गई है? अभिनेता की एक तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ऐसे सवाल उठने लगे हैं। गुरु पर्व के मौके पर शेयर की गई इस फोटो ने उनकी निजी जिंदगी और डेटिंग को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं।

साहिबा ने लिखा- 'आधा प्रसाद खा गई

यह तस्वीर कंटेंट क्रिएटर साहिबा बाली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। गुरु पर्व के मौके पर उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ एक सेल्फी पोस्ट की, जिसमें दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ साहिबा ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'मैंने इनका आधा प्रसाद भी खा लिया।' साथ ही उन्होंने गुरु पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। इस पोस्ट के बाद दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

नेटिजंस बोले- 'रिश्ते का सॉफ्ट लॉन्च है क्या

अर्जुन कपूर के साथ साहिबा की सेल्फी और उनके कैप्शन ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। तस्वीर सामने आने के बाद यूजर्स दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगा रहे हैं। यह फोटो रेडिट पर भी शेयर की गई, जहां इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने इसे रिश्ते का 'सॉफ्ट लॉन्च' बताया, तो कुछ ने इसे पब्लिसिटी का तरीका कहा। एक यूजर ने लिखा, 'यह चर्चा में बने रहने का इन दोनों का तरीका है।'

लॉर्ड्स के मैदान से शुरू हुई थीं डेटिंग की चर्चाएं

अर्जुन कपूर और साहिबा बाली के रिश्ते को लेकर अटकलें पहली बार जुलाई में लगनी शुरू हुई थीं। 19 जुलाई को दोनों लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच देखने पहुंचे थे। यहां दोनों साथ बैठे नजर आए। दोनों ने नीले रंग के कपड़े पहने हुए थे। उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि, साहिबा ने इन खबरों पर सीधे कुछ कहने के बजाय मजाकिया अंदाज में जवाब दिया था। उन्होंने सुनील गावस्कर और ब्रायन लारा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'हर बात पर विश्वास मत कीजिए।' इसके बाद अर्जुन के साथ फोटो पोस्ट कर भी उन्होंने ऐसा ही कैप्शन दिया था।

अर्जुन के बर्थडे पर भी दिखी थी दोनों की खास बॉन्डिंग

अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर भी साहिबा बाली के साथ उनकी सोशल मीडिया बातचीत ने लोगों का ध्यान खींचा था। साहिबा ने अर्जुन की तस्वीर शेयर करते हुए मजाक में लिखा था, 'सबके बेस्ट फ्रेंड को जन्मदिन मुबारक। अब वजन कम करना बंद करो और केक खाओ।' इस पर अर्जुन ने जवाब दिया था, 'तुम्हारे साथ आने का इंतजार है।' दोनों के इस मजेदार अंदाज को देखकर फैंस ने एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए थे।