'रामायण' के VFX पर उठे सवाल तो कुंभकर्ण फैसल मलिक ने दिया करारा जवाब, सीक्वल पर भी खोले राज
'रामायण' के VFX को लेकर उठ रहे सवालों पर आखिर कुंभकर्ण बने फैसल मलिक ने क्या कहा? अभिनेता ने CGI के इस्तेमाल और फिल्म की भव्यता को लेकर कुछ ऐसी बातें बताई हैं, जो जानना दिलचस्प होगा।
अब फिल्म में कुंभकर्ण का किरदार निभा रहे अभिनेता फैसल मलिक ने VFX को लेकर हो रही आलोचना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फिल्म में इस्तेमाल की गई तकनीक और CGI के काम को लेकर भी खुलकर अपनी बात रखी। हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में फैसल मलिक ने बताया कि 'रामायण' कोई आम एक्टिंग वाली फिल्म नहीं है, बल्कि इसमें VFX का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि कुंभकर्ण जैसे विशाल और शक्तिशाली किरदार को पर्दे पर जीवंत दिखाने के लिए मेकर्स ने CGI की काफी मदद ली है।
दूसरे पार्ट में रावण और कुंभकर्ण के दिखेंगे खास सीन
फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए फैसल मलिक ने कहा कि पर्दे पर एक सीन को शानदार बनाने के पीछे हजारों लोगों की मेहनत होती है। इस काम में विदेशी क्रू भी शामिल रहता है। किसी एक किरदार या सीन को तैयार करने के लिए कई टीमें साथ मिलकर काम करती हैं। इसमें कई दिन ही नहीं, बल्कि महीनों तक बदलाव और सुधार किए जाते हैं। फैसल ने कहा कि किसी भी चीज को गलत बताना या उसके काम को AI का नाम दे देना आसान है। लेकिन हकीकत यह है कि ज्यादातर लोगों को CGI और AI के बीच का अंतर ही नहीं पता।
फैसल मलिक ने भारतीय सिनेमा को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी
रावण और कुंभकर्ण के भाई होने के कारण फैसल मलिक को फिल्म में यश के साथ भी कई अहम सीन करने का मौका मिला है। उन्होंने बताया कि पहले पार्ट की ज्यादातर शूटिंग अलग-अलग हुई थी, लेकिन दूसरे पार्ट में उनके और यश के बीच कुछ महत्वपूर्ण दृश्य देखने को मिलेंगे। फैसल ने एक खास सीन का जिक्र करते हुए बताया कि इसमें रावण कुंभकर्ण को आशीर्वाद देने के लिए उसके हाथ पर चलता नजर आएगा। इस सीन को अलग-अलग शूट किया गया था। इसे फिल्माते समय कलाकारों की आंखों, चेहरे के भाव और शरीर की गतिविधियों का खास ध्यान रखा गया। उन्होंने कहा कि 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' और 'अवतार' जैसी फिल्मों के मेकिंग वीडियो देखने के बाद उन्हें 'रामायण' में इस तरह की तकनीकी प्रक्रिया का हिस्सा बनने का मौका मिला। फैसल का मानना है कि भारतीय सिनेमा में आने वाले समय में भी इतनी भव्य फिल्म बनना आसान नहीं होगा।
फिल्म में अपनी एंट्री को मिल रहे प्यार से खुश हैं फैसल
फिल्म को दर्शकों से मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स पर फैसल मलिक ने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर लोग उन्हें टैग कर रहे हैं और खासतौर पर उनकी एंट्री वाले सीन की रील्स को लाखों व्यूज मिल रहे हैं। फैसल ने कहा कि 'पंचायत' के दौरान भी उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला था। उस समय उनके किरदार को लेकर कई मीम्स और रील्स वायरल हुए थे। लेकिन इस बार माहौल कुछ अलग है। लोग सिनेमाघरों में फिल्म देखने के दौरान उनकी एंट्री के वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इससे उनका इंस्टाग्राम फीड भी ऐसे वीडियो से भर गया है। अभिनेता ने कहा कि दर्शकों से मिल रहा यह प्यार देखकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है।
“बहुत आसाना है कहना कि ये एआई”
उन्होंने कहा, “कुंभकर्ण सबसे बड़ा वॉरियर और राक्षस था, इसलिए दर्शक फैसल को स्क्रीन पर नहीं देखेंगे.” उन्होंने कहा कि एक एक सीन पर हजारों लोग काम कर रहे हैं, जिसमें विदेशी भी हैं. ये चीज़ शानदार है. उन्होंने कहा, “एक कैरेक्टर और सीन पर कई टीमें हफ्तों और महीनों तक एक साथ काम कर रही हैं और उसे बेहतर बना रही हैं. बहुत आसाना है कहना कि ये एआई है. पर सच ये है कि कई लोगों को पता ही नहीं है कि सीजीआई और एआई में फर्क क्या होता है.”
फिल्म 'रामायण' की स्टारकास्ट और रिलीज डेट
फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। वहीं, यश फिल्म में रावण के किरदार में नजर आएंगे। यश इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। इनके अलावा फिल्म में रवि दुबे, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा और काजल अग्रवाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, जबकि नमित मल्होत्रा इसके निर्माता हैं। फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज हुआ। वहीं, इसका दूसरा भाग दिवाली 2028 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा।
Falak Abdeen 