Delhi Gang Rape Case: दिल्ली के कैफे में 22 वर्षीय युवती से गैंगरेप का आरोप, महिला समेत 3 गिरफ्तार; तीन आरोपी फरार
दिल्ली के प्रीत विहार स्थित कैफे में 22 वर्षीय युवती से गैंगरेप का आरोप लगा है। पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन आरोपी फरार हैं।
Delhi Gang Rape Case: राजधानी दिल्ली के पूर्वी इलाके प्रीत विहार स्थित एक कैफे में 22 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने ही सहकर्मियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
प्रीत विहार के कैफे में काम करती थी युवती
जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय पीड़िता प्रीत विहार स्थित एक कैफे में काम करती थी। युवती ने आरोप लगाया कि कैफे में ही दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में अन्य लोगों की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता के आरोपों के आधार पर कुल छह लोगों की संलिप्तता की बात सामने आई है। इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार लोगों में एक महिला भी शामिल है।
तीन आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
इस मामले में तीन अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान और ठिकानों का पता लगाने में जुटी है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच और तलाश जारी है।
पीड़िता के आरोपों की जांच जारी
फिलहाल पुलिस पीड़िता के आरोपों और गिरफ्तार किए गए लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं और प्रत्येक आरोपी की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।
saloni 