43,000 रुपये सस्ता हुआ Samsung का धाकड़ फोन, 200MP कैमरे वाले S25 Ultra पर बंपर ऑफर
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में भारी गिरावट! 1.29 लाख रुपये वाला यह प्रीमियम फोन अब 50 हजार से भी कम में खरीदने का मौका मिल रहा है। लेकिन इस डील के पीछे छिपी हैं कुछ खास शर्तें, जानिए पूरी डिटेल।
Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। सैमसंग का यह प्रीमियम स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत 1,29,999 रुपये थी, लेकिन बैंक और एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठाकर इसे महज 50,009 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि, इस कीमत के लिए कुछ शर्तें भी लागू हैं। फीचर्स की बात करें तो फोन में 200MP का कैमरा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और Galaxy AI जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं।
50,009 रुपये में कैसे खरीदें Samsung Galaxy S25 Ultra
अगर आप Galaxy S25 Ultra को 50,009 रुपये में खरीदना चाहते हैं, तो फ्लिपकार्ट पर मिलने वाले सभी ऑफर्स का फायदा उठाना होगा। प्लेटफॉर्म के Buy Now सेक्शन में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज वैल्यू और सुपरकॉइन बेनिफिट जोड़ने के बाद इतनी प्रभावी कीमत दिखाई जा रही है। हालांकि, यह कीमत सभी ग्राहकों के लिए समान नहीं होगी। खासतौर पर एक्सचेंज ऑफर की वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल, उसकी स्थिति और एक्सचेंज की पात्रता पर निर्भर करेगी। अगर आपके पास iPhone 13 Pro Max नहीं है या आपका फोन ऑफर की शर्तों पर खरा नहीं उतरता, तो आपको कम एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है।
Galaxy S25 Ultra पर 43 हजार की छूट
Samsung Galaxy S25 Ultra का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट लॉन्च के समय 1,29,999 रुपये में आया था। लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत घटकर 86,949 रुपये रह गई है। यानी फोन खरीदने वालों को लॉन्च प्राइस के मुकाबले सीधे 43,050 रुपये की बचत हो रही है। यह करीब 33 फीसदी की छूट है। इसके अलावा, बैंक और एक्सचेंज ऑफर के जरिए फोन की कीमत और घटाई जा सकती है। फ्लिपकार्ट पर iPhone 13 Pro Max एक्सचेंज करने पर अधिकतम 34,300 रुपये तक की छूट मिल सकती है। वहीं, Flipkart Axis Bank या SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,633 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा, 7 रुपये का सुपरकॉइन बेनिफिट भी मिल रहा है। हालांकि, एक्सचेंज की असल कीमत फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी।
Samsung Galaxy S25 Ultra: कीमत और ऑफर्स की पूरी डिटेल
| ऑफर की जानकारी | कीमत |
| लॉन्च कीमत | ₹1,29,999 |
| फ्लिपकार्ट कीमत | ₹86,949 |
| सीधा डिस्काउंट | ₹43,050 |
| एक्सचेंज ऑफर | ₹34,300 तक |
| बैंक डिस्काउंट | ₹2,633 |
| सुपरकॉइन बेनिफिट | ₹7 |
| प्रभावी कीमत | ₹50,009 |
Samsung Galaxy S25 Ultra के दमदार फीचर्स
Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर मिलता है। फोन के इस वेरिएंट में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है।
200MP कैमरा और Galaxy AI का सपोर्ट
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए फोन में 200MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ Galaxy AI के कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं, जो रोजमर्रा के काम आसान बनाते हैं। फोन में S Pen सपोर्ट और Samsung Knox सिक्योरिटी भी मौजूद है। वहीं, पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
Falak Abdeen 