जिस बीमारी का इलाज खोज रही थी, उसी से हुई मौत; कौन थी डॉ. रचना श्रॉफ
अमेरिकी-भारतीय डॉ. रचना श्रॉफ जिस बीमारी के इलाज के लिए रिसर्च कर रही थीं, उसी ने उनकी जान ले ली। एक साल पहले उन्हें कैंसर का पता चला था लेकिन उन्होंने अपना काम नहीं छोड़ा।
कौन थीं रचना श्रॉफ? भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक जिस कैंसर का ढूंढ रही थीं इलाज, उसी से हुई मौत
वॉशिंगटन: भारतीय-अमेरिकी ऑन्कोलॉजिस्ट और यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना की सीनियर रिसर्चर रचना श्रॉफ का 47 साल की उम्र में निधन हो गया है। रचना की मौत उसी कैंसर से हुई, जिसकी स्टडी और इलाज के लिए उन्होंने अपना पूरा करियर लगा दिया था। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, वह टर्मिनल एडेनोकार्सिनोमा (आंतों से जुड़ा कैंसर) से जूझ रही थीं। कैंसर का पता लगने के बाद भी वह इसके रिसर्च पर काम जारी रखें थीं और कैंसर से जुड़ी एक बड़ी कॉन्फ्रेंस में शामिल हुई थीं।
इसी साल चला बीमारी का पता
यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना के कैंसर सेंटर में क्लिनिकल इन्वेस्टिगेशन की एसोसिएट डायरेक्टर रचना श्रॉफ को इसी साल मई में अपनी बीमारी के बारे में पता चला। शुरुआत में इसका मूल स्रोत अज्ञात था और यह उनके शरीर के दूसरे हिस्सों में फैल गया था। जांच से पता चला कि इसकी शुरुआत शायद पेट या आंत से हुई थी। उनकी मेडिकल टीम ने शुरुआत में इसे लिंफोमा समझा, जो एक तरह का ब्लड कैंसर है। बाद में पुष्टि हुई कि यह टर्मिनट एडेनोकार्सिनोमा था। यह एक ऐसा कैंसर है जो अंगों की परत बनाने वाली कोशिकाओं में पनपता है।
कौन थीं रचना श्रॉफ?
रचना श्रॉफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजिस्ट थीं। वह पैंक्रियाटिक और बिलियरी ट्रैक्ट कैंसर के इलाजे में एक प्रमुख विशेषज्ञ थीं। यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना में उन्होंने कई अहम पदों पर काम किया। वह डिवीजन ऑफ हैमेटोलॉजी एंड ऑन्कोलॉजी की प्रमुख, यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना कैंसर सेंटर में क्लिनिकल इन्वेस्टिगेशन की एसोसिएट डायरेक्टर और मेडिसिन की प्रोफेसर थीं। इसके अलावा उन्होंने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी के लिए जॉन एफ. एंड वैली एस. डुवल एंडोव्ड प्रोफेसर के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने टक्सन के कॉलेज ऑफ मेडिसिन में क्लिनिकल और ट्रांसलेशनल रिसर्च के लिए एसोसिएट डीन के तौर पर भी काम किया।
युवा शोधार्थियों को देती थीं पुरस्कार
उनके साथ कई युवा शोधार्थी भी काम कर रही थीं। उनके स्टूडेंट्स का कहना है कि डॉ. श्रॉफ के साथ काम करना एक अलग जिंदगी जीना था जिसमें बहुत कुछ सीखने को मिलता था। कैंसर होने के बाद भी डॉ. श्रॉफ जिन संस्थानों से जुड़ी थीं उनकी पूरी मदद कर रही थीं। उन्होंने शोधार्थियों की मदद के लिए एक अवॉर्ड की भी शुरुआत की थी। इसमें शोधार्थी को 13.5 लाख डॉलर दिए जाते थे।
एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, अगर तुम्हें सूर्य का प्रकाश मिल रहा है तो खुद को भी चमकाने का प्रयास करो ताकि तुमसे अन्य लोगों को भी प्रकाश मिल सके। डॉ. श्रॉफ का एक बेटा सचिन और एक बीटी सिमरन हैं। वह अमेरिका में अपने पति पुनीत श्रॉफ के साथ रहती थीं। उनके पैरंट्स भी अमेरिका में ही रहते हैं।

