दिल्ली में आज से सजेगा भारत मंडपम, 45वें व्यापर मेले लगेगा इनोवेशन बाज़ार
traid,fair,business,india,delhi
राजधानी दिल्ली में व्यापारिक जगत के सबसे बड़े आयोजन, इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) के 45वें संस्करण का बिगुल बजने वाला है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 13 नवंबर को इस प्रतिष्ठित मेले का आधिकारिक उद्घाटन किया। इस वर्ष मेले का आयोजन नई दिल्ली स्थित अत्याधुनिक भारत मंडपम परिसर में किया जा रहा है, जो 14 नवंबर से लेकर 27 नवंबर तक चलेगा। इस साल ट्रेड फेयर को 'विकास और विरासत' की थीम पर तैयार किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत एक शानदार सांस्कृतिक संध्या के साथ हुई, जिसमें पद्मश्री गुरु माधवी मुद्गल और उनकी टीम ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति देकर समां बाँधा।
भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) द्वारा चलाए जा रहे इस मेले में 30 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और 11 देशों के प्रदर्शक एक साथ आते हैं। संगठन (ITPO) द्वारा आयोजित इस मेगा इवेंट में देश-विदेश के 3,500 से अधिक प्रदर्शक अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। इस वर्ष का कार्यक्रम विकास और विरासत के विषय पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारतीय उत्पादों, सेवाओं, स्टार्टअप और क्षेत्रीय उद्यम पर केंद्रित प्रदर्शन किए जाएंगे।
मेले का सबसे बड़ा आकर्षण पहली बार स्टार्टअप्स के लिए तैयार किया गया ''हॉल ऑफ इंस्पिरेशन'' है, जो हॉल नंबर 14 के प्रथम तल पर स्थित है। यहाँ देशभर के लगभग 600 स्टार्टअप्स स्वास्थ्य, कृषि, डिजिटल सेवाओं, रोबोटिक्स और डीप टेक से जुड़े अपने नवाचारों का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा, 1,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनने वाला ''फ्यूचर वर्स पवेलियन'' दर्शकों को एआई, एआर और वीआर आधारित तकनीकों का उन्नत डिजिटल अनुभव प्रदान करेगा।
मेले को विशेष रूप से वर्गीकृत किया गया है:
- पार्टनर स्टेट: बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश।
- फोकस स्टेट: असम, दिल्ली, झारखंड और पश्चिम बंगाल।
- अंतरराष्ट्रीय भागीदारी: थाईलैंड, ईरान, घाना, नेपाल, अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, तुर्किये, चीन, श्रीलंका और बांग्लादेश समेत कुल 11 देशों के प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे।
आम जनता के लिए प्रवेश प्रक्रिया
मेले को दो भागों में विभाजित किया गया है:
- बिजनेस डेज: 14 से 18 नवंबर तक, केवल बी2बी आगंतुकों के लिए।
- आम जनता: 19 से 27 नवंबर तक आम लोग मेले का आनंद ले सकेंगे।
मेले का समय सुबह 10 बजे से शाम 7:30 बजे तक निर्धारित है, जबकि अंतिम प्रवेश शाम 5:30 बजे तक ही मान्य होगा। टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए की जा सकेगी। इसके अलावा सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो के 55 स्टेशनों पर ऑफलाइन टिकट काउंटर भी उपलब्ध रहेंगे। दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामान्य दिनों में वैध आईडी प्रूफ दिखाने पर प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा गया है।
The 45th India International Trade Fair is truly special:
3,500+ exhibitors
32 States & UTs
11 countries
600+ start-ups
One District One Pavilion showcasing crafts, cuisine and culture from across India
And the IITF App will help you navigate through
There is so much to see and explore that a few hours won't be enough. Do spare 2-3 days to experience it all!
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) November 13, 2026
