Avengers Doomsday Advance Booking: रिलीज से पहले ही भारत में छाई 'एवेंजर्स डूम्सडे', एडवांस बुकिंग में 34 करोड़ पार, बिके 2 लाख से ज्यादा टिकट

एवेंजर्स डूम्सडे की भारत में एडवांस बुकिंग ने धमाल मचा दिया है। फिल्म ने 34.34 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। जानिए टिकट बिक्री, भाषावार कमाई और रिलीज डेट।

Avengers Doomsday Advance Booking: रिलीज से पहले ही भारत में छाई 'एवेंजर्स डूम्सडे', एडवांस बुकिंग में 34 करोड़ पार, बिके 2 लाख से ज्यादा टिकट

Avengers Doomsday Advance Booking: हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' ने सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 34 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। खास बात यह है कि रिलीज में अभी करीब एक महीने का समय बाकी है, लेकिन दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज इतना ज्यादा है कि पहले दिन के लिए ही 2 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। रॉबर्ट डाउनी जूनियर की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

भारत में 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की एडवांस बुकिंग में जबरदस्त उछाल

मार्वल स्टूडियोज की फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' को लेकर भारतीय दर्शकों में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही प्री-सेल के जरिए बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत कर दी है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 17 से 20 दिसंबर तक के शुरुआती चार दिनों की एडवांस बुकिंग से फिल्म ने ब्लॉक की गई सीटों समेत 34.34 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। वहीं, ब्लॉक सीटों की कमाई हटाने के बाद यह आंकड़ा 28.65 करोड़ रुपये है।

फिल्म की पहले दिन की टिकट बिक्री के आंकड़े भी काफी चौंकाने वाले हैं। रिलीज के पहले दिन के लिए करीब 2.08 लाख टिकटों की बिक्री हो चुकी है। इससे साफ है कि मार्वल की इस सुपरहीरो फिल्म को लेकर भारतीय बाजार में काफी उत्सुकता है।

पहले चार दिनों में कितनी हुई एडवांस बुकिंग?

फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों पर नजर डालें तो पहले चार दिनों में शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

 17 दिसंबर: पहले दिन के लिए करीब 2.08 लाख टिकट बिके। ब्लॉक सीटों समेत 16.48 करोड़ रुपये और इनके बिना 14.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ।

18 दिसंबर: दूसरे दिन के लिए 1.06 लाख टिकटों की बिक्री हुई। ब्लॉक सीटों समेत 6.72 करोड़ रुपये और इनके बिना 5.44 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई।

19 दिसंबर: तीसरे दिन के लिए 98,737 टिकट बिके। ब्लॉक सीटों समेत 6.06 करोड़ रुपये और इनके बिना 4.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ।

 20 दिसंबर: चौथे दिन के लिए 87,217 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई। ब्लॉक सीटों समेत 5.08 करोड़ रुपये और इनके बिना 3.81 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

अंग्रेजी वर्जन की सबसे ज्यादा डिमांड, हिंदी में भी अच्छा रिस्पॉन्स

एडवांस बुकिंग में फिल्म के अंग्रेजी वर्जन का दबदबा देखने को मिल रहा है। पहले दिन की प्री-सेल में अंग्रेजी वर्जन ने ब्लॉक सीटों समेत 13.98 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। यह कुल एडवांस बुकिंग का करीब 85 फीसदी हिस्सा है।

वहीं, हिंदी वर्जन ने 2.12 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की है। इसके अलावा तमिल वर्जन से 29.79 लाख रुपये और तेलुगु वर्जन से 8.70 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ है।

 महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा टिकटों की बिक्री

भारतीय बाजार में फिल्म की एडवांस बुकिंग के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे है। यहां पहले दिन के लिए 4.17 करोड़ रुपये की ग्रॉस बुकिंग दर्ज की गई है। यह कुल ओपनिंग डे बुकिंग का करीब 25 फीसदी है।

महाराष्ट्र के बाद दिल्ली का नंबर आता है, जहां 2.73 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है। वहीं कर्नाटक में फिल्म ने करीब 2.49 करोड़ रुपये की प्री-सेल दर्ज की है।