Lava Smart 4 Pro Launch: 7,000mAh बैटरी और Android 16 के साथ लॉन्च हुआ नया बजट फोन, कीमत सिर्फ ₹10,999

Lava Smart 4 Pro भारत में 10,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। जानें 7,000mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले, Android 16 और इसके सभी फीचर्स की जानकारी।

Lava Smart 4 Pro Launch: 7,000mAh बैटरी और Android 16 के साथ लॉन्च हुआ नया बजट फोन, कीमत सिर्फ ₹10,999
Lava smrat 4 pro

Lava Smart 4 Pro Launch: भारतीय स्मार्टफोन निर्माता Lava ने बजट सेगमेंट में अपना नया स्मार्टफोन Lava Smart 4 Pro लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की दमदार बैटरी है। इसके अलावा इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.75 इंच की डिस्प्ले और लेटेस्ट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया है।

Lava Smart 4 Pro के 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। यह Neelam Blue और Konark Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसे देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। फोन के साथ एक साल की हैंडसेट वारंटी और एक्सेसरीज पर छह महीने की वारंटी मिलेगी। कंपनी Free Service @ Home सुविधा भी दे रही है।

फोन में 7,000mAh की Li-Ion बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, फोन 950 घंटे तक स्टैंडबाय और 748 मिनट तक YouTube वीडियो प्लेबैक दे सकता है।

इसमें 6.75 इंच की HD+ नॉच डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और रिजॉल्यूशन 720×1570 पिक्सल है। स्मार्टफोन में UNISOC T610 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4GB RAM और 4GB वर्चुअल RAM मिलती है। इसकी 64GB स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो फोन में 13MP रियर कैमरा और स्क्रीन फ्लैश के साथ 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह Android 16 पर चलता है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक और MIL-STD-810H ड्रॉप व शॉक रेसिस्टेंस सर्टिफिकेशन मिलता है। कंपनी दो साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट देने का दावा कर रही है।

Lava Smart 4 Pro की कीमत 10,999 रुपये है। बड़ी बैटरी और 90Hz डिस्प्ले इसके मुख्य आकर्षण हैं, हालांकि इसमें 5G कनेक्टिविटी का जिक्र नहीं है।