क्लीन स्वीप कर जीती भारत, ज़िम्बाब्वे को 92 रनों से दी शिकस्त
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय महिला टीम की यह पहली सीरीज जीत है। रायपुर में खेले गए मुकाबले में शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर के अर्धशतकों की मदद से भारत ने 216 रन बनाए, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम सात विकेट पर 124 रन ही बना सकी।
हर्मन द हरिकेन, इंटरव्यू के दौरान हुई भावुक
रायपुर: स्मृति मंधना एंड कंपनी ने मंगलवार को हुए तीसरे T20 में ज़िम्बाब्वे को 92 रन से हराकर तीन मैच की सीरीज़ 3 - 0 से जीत ली। रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवेर में 216 रन बनाये। जवाब में ज़िम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में सिर्फ 124 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए केलिस नधलोवु पहली ही गेंद पर आउट हो गईं। इसके बाद शार्न मायर्स और बेलव्ड बीजा ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। मायर्स ने 49 गेंदों पर 60 रन बनाए, जबकि बीजा ने 50 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली।
मायर्स की पारी में 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वह 14.3 ओवर में 94 रन के स्कोर पर आउट हुईं। इसके बाद जिम्बाब्वे की रन गति धीमी हो गई और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। बीजा भी 19वें ओवर में आउट हो गईं। उन्होंने 5 चौके लगाए थे, लेकिन छक्का नहीं लगा सकीं।
भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने 37 गेंदों में ताबड़तोड़ 69 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर 91 रन बनाकर नाबाद रही। गेन्दबाज़ी में नंदिनी शर्मा ने 18 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। दीप्ति शर्मा, निकी प्रसाद, क्रांति गौड़ और अरुंधति रेड्डी को एक-एक विकेट मिला। नंदनी ने आखिरी ओवर में बीजा और लॉरिन फिरी को आउट किया, जिससे जिम्बाब्वे की पारी 124/7 पर समाप्त हुई।
भावुक हुई हर्मन
अपनी पारी के शुरूआती समय में हर्मन १२ गेंदों पर ११ बनाकर खेल रही थी। उसके बाद गियर बदलकर हर्मन ने आतिशी पारी खेलते हुए नाबाद ९१ रन बनाए। शेफाली और हर्मन ने साथ में तीसरे विकेट के लिए ८४ रन जोड़े।
इनिंग्सब्रेक के दौरान इंटरव्यू में हर्मन भावुक दिखी। यह उनकी कप्तानी छोड़ने के बाद पहली सीरीज़ थी। ६ अक्टूबर को उन्होंने सारे फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था जिसके बाद स्मृति मान्धना को नया कप्तान घोषित किया गया।

