ब्रूक के दोहरे शतक के बाद भी हारी इंग्लैंड, श्रीलंका ने वनडे का दूसरा बड़ा लक्ष्य हासिल किया

श्रीलंका ने वनडे ट्राई सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 429 रन चेज कर दिए। यह वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा रनचेज है। ट्राई सीरीज में तीसरी टीम मेजबान पाकिस्तान है।

ब्रूक के दोहरे शतक के बाद भी हारी इंग्लैंड, श्रीलंका ने वनडे का दूसरा बड़ा लक्ष्य हासिल किया

इंग्लैंड पर भारी पड़े श्रीलंका के बल्लेबाज़ 

श्रीलंका ने वनडे ट्राई सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 429 रन चेज कर दिए। यह वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा रनचेज है। ट्राई सीरीज में तीसरी टीम मेजबान पाकिस्तान है। रावलपिंडी में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 429 रन बनाए। कप्तान हैरी ब्रूक ने 116 गेंद पर 202 रन बनाए। उन्होंने वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक लगाया। जवाब में श्रीलंका ने 49.5 ओवर में 8 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पवन रत्नायके ने 106 गेंद पर 130 रन बनाए। दासुन शनाका और असिथा फर्नांडो ने भी 97-97 रन की पारी खेली। वहीं जनिथ लियानागे 27 गेंद पर 61 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

श्रीलंका की दमदार बल्लेबाजी 

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने कामिंदु मेंडिस और कुसल मेंडिस के विकेट जल्द गंवा दिए। इसके बाद अविष्का फर्नांडो और रत्नानायके के बीच तीसरे विकेट के लिए 166 रनों की साझेदारी हुई। फर्नांडो हालांकि, शतक पूरा करने से चूक गए और 97 रन बनाकर आउट हुए। फिर रत्नानायके ने दासुन शनाका के साथ पारी आगे बढ़ाई और चौथे विकेट के लिए 133 रन जोड़े। इन दोनों साझेदारी के दम पर श्रीलंका ने मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। इस दौरान रत्नानायके शतक लगाने में सफल रहे। लेकिन 106 गेंदों पर 15 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 130 रन बनाकर आउट हुए। शनाका हालांकि, शतक नहीं जड़ सके और 97 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

श्रीलंका के लिए जनिथ लियानागे 27 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, कामिंदु ने 18, साहन अराचिघे ने 13 और दुनिथ वेलालागे ने 8 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने तीन विकेट झटके, जबकि सैम करन को दो विकेट मिला। वहीं, जैमी ओवरटन और लियाम डॉवसन को एक-एक विकेट मिला। 

ब्रूक ने लगाया सबसे तेज दोहरा शतक

इससे पहले, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने गुरुवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ वनडे त्रिकोणीय सीरीज के तीसरे मुकाबले में दोहरा शतक जड़ा। ब्रूक ने 200 रनों का आंकड़ा महज 114 गेंदों में छुआ, जिसके साथ वह वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस पारी के साथ ब्रूक वनडे पारी में 200 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। ग्लेन मैक्सवेल के बाद ब्रूक वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जो ओपनर नहीं हैं। 

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों में शुभमन गिल दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 117 गेंदों में ऐसा किया था। वहीं, ईशान किशन बांग्लादेश के विरुद्ध 126 गेंदों में यह कारनामा कर चुके हैं। ब्रूक से पहले ये रिकॉर्ड गिल के नाम ही था जो उन्होंने हाल ही में बनाया था, लेकिन ये रिकॉर्ड ज्यादा दिन तक नहीं टिक सका। वनडे इतिहास में सिर्फ 14 बार बल्लेबाजों ने दोहरा शतक लगाया है। 

श्रीलंका ने भारत को पीछे छोड़ा

श्रीलंका ने वनडे में सबसे बड़े रन चेज के मामले भारतीय टीम को पीछे छोड़ दिया है। भारत ने इसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में 406 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया था जो वनडे का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज था। लेकिन श्रीलंका ने इस मामले में भारत को पीछे छोड़ा और 50 ओवर के प्रारूप का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज कर लिया। दक्षिण अफ्रीका के नाम वनडे में सबसे बड़ा रन चेज का रिकॉर्ड है। दक्षिण अफ्रीका ने 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रनों का लक्ष्य चेज किया था। श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच इस मैच में कुल 859 रन बने जो वनडे में दूसरा सबसे बड़ा मैच एग्रिगेट है।