T20 में सबसे तेज़ 100 रन बनाने वाली पहली टीम बनी भारत, न्यूजीलैंड के खिलाफ 13.2 ओवर में चेज़ किए 199 रन
5 मैचों की टी20 सीरीज़ को भारत ने अपने नाम कर लिया है। अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ 35 गेंदों में शतक लगाया और वैभव सूर्यवंशी ने 45 रन बनाएं
भारत की टी20 इतिहास में सबसे शानदार जीत
वेलिंगटन में खेले गए तीसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कीवी टीम ने 3 विकेट खोकर भारत को 199 रन का टारगेट दिया। न्यूजीलैंड की ओर से डेरेन मिचेल ने नाबाद 89 रन बनाएं। फिन एलेन 40 (25) और जैकब्स ने 39 रनों का योगदान दिया।
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग की बदौलत भारत ने तीसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। भारत ने 199 रन का टारगेट सिर्फ 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज दो मैच बाकी रहते ही जीत ली है।
अभिषेक ने टी-20 इंटरनेशनल करियर का चौथा शतक लगाया। उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों पर सेंचुरी पूरी कर ली। वैभव ने 19 गेंदों पर 45 रन बनाए। इन दोनों की पार्टनरशिप के दौरान भारत ने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े।
भारत ने सिर्फ 5 ओवर में 100 पूरे कर लिए। यह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम शतक है। भारत ने पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। 6 ओवर में भारत ने बिना विकेट खोए 118 रन बना लिए।

