IND vs ZIM: दूसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को रौंदा, 9 विकेट से जीत दर्ज कर बनाई 2-0 की बढ़त

भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच दूसरा टी20 मैच रायपुर में खेला गया। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन बनाए। टीम इंडिया ने इस टारगेट को बेहद आसानी से हासिल कर लिया।

IND vs ZIM: दूसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को रौंदा, 9 विकेट से जीत दर्ज कर बनाई 2-0 की बढ़त

एक तरफा मुकाबले में जीती भारत। कप्तान और उपकप्तान रहे स्टार बल्लेबाज़

रायपुर: भारत और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 9 विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया इस सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करने में कामयाब रही। इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीता और उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जिम्बाब्वे महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए। जिम्बाब्वे की पारी की बात करें तो कप्तान जोसेफिन एनकोमो ने नाबाद 27 रन बनाए। अपनी 35 गेंदों की पारी के दौरान उन्होंने दो चौके लगाए। जबकि नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आई चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने सबसे ज्यादा 32 गेंदों में 34 रनों की शानदार पारी खेली, इसमें 5 चौके शामिल रहे। इनके अलावा मोडेस्टर मुपाचिकवा ने 9 रन, बेलोव्ड बिजा ने 7 रन, मिशेल मावुंगा ने 4 रन बनाए, जबकि केलिस न्धलोवु और न्याशा ग्वानजुरा अपना खाता भी नहीं खोल सकीं और डक पर आउट हो गईं। भारत की तरफ से गेंदबाजी में निक्सी प्रसाद ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके, जबकि क्रांति गौड़, नंदानी शर्मा, दीप्ति शर्मा और श्री चरानी को 1-1 सफलता मिली। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम ने शुरुआत से ही शानदार आक्रामक रुख अपनाया और इस मुकाबले में महज 8.5 ओवरों में ही 1 विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाकर मैच आसानी से 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। भारत की इस तूफानी जीत में ओपनर शेफाली वर्मा ने बेहद विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने मात्र 25 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 55 रनों की शानदार पारी खेली। जबकि कप्तान स्मृति मंधाना ने भी उनका पूरा साथ देते हुए 25 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 47 रन बनाए। इसके अलावा अनुष्का शर्मा 1 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि भारत का एकमात्र विकेट शेफाली वर्मा के रूप में गिरा।