KING 100 Teaser: तब्बू का बर्थडे पर धमाकेदार सरप्राइज, 28 साल बाद नागार्जुन संग शेयर कर रही हैं सिल्वर स्क्रीन

तब्बू के 55वें जन्मदिन पर फिल्म KING 100 से उनका फर्स्ट लुक जारी हुआ है. जानिए ‘महानती झांसी रानी’ के किरदार, टीजर और फिल्म की रिलीज डेट.

KING 100 Teaser: तब्बू का बर्थडे पर धमाकेदार सरप्राइज, 28 साल बाद नागार्जुन संग शेयर कर  रही हैं सिल्वर स्क्रीन
Image From Youtube: Annapurna Studios

KING 100 Teaser: बॉलीवुड की दिग्गज और वर्सटाइल एक्ट्रेस तब्बू आज अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास अवसर पर उनके फैंस के लिए एक बहुत ही रोमांचक खबर सामने आई है. तब्बू (Tabu) की अपकमिंग फिल्म ‘किंग 100’ (KING 100) के मेकर्स ने उनके जन्मदिन को और भी खास बनाते हुए फिल्म से उनके किरदार की पहली झलक यानी फर्स्ट लुक पोस्टर और एक स्पेशल टीजर वीडियो जारी कर दिया है. इस फिल्म में तब्बू एक बेहद शक्तिशाली और प्रभावशाली भूमिका में नजर आने वाली हैं, जिसका नाम ‘महानती झांसी रानी’ रखा गया है. 

डायलॉग और टीजर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर तब्बू का यह फर्स्ट लुक शेयर करते हुए उनके किरदार के नाम से पर्दा उठाया. जारी किए गए वीडियो में तब्बू के किरदार का एक दमदार और विचारोत्तेजक डायलॉग सुनाई देता है, जो उनके बेबाक और सख्त अंदाज की गवाही देता है. वीडियो में तब्बू दुनिया के लोगों को दो स्पष्ट श्रेणियों में बांटती नजर आती हैं- मेहनत पर भरोसा करने वाले, किस्मत के भरोसे बैठने वाले.'

टीजर से साफ जाहिर होता है कि ‘महानती झांसी रानी’ का यह किरदार किस्मत के भरोसे बैठने वाले लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं करता है. इसके अलावा, पोस्टर और वीडियो में नजर आने वाले सेट और विजुअल्स से यह भी संकेत मिलते हैं कि फिल्म में उनका ताल्लुक किसी रईस, प्रभावशाली शाही परिवार से हो सकता है, जिसका राजनीतिक गलियारों में भी गहरा दखल है. 

View this post on Instagram

A post shared by Tabu (@tabutiful)

मेकर्स और तब्बू ने शेयर की खुशी

फिल्म के मेकर्स ने तब्बू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी अद्भुत स्क्रीन प्रेजेंस और उनके एक्टिंग की गहराई की जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा कि तब्बू जैसी लीजेंड्री एक्ट्रेस को ‘महानती झांसी रानी’ के रूप में पर्दे पर उतारना उनके लिए गर्व की बात है. खुद तब्बू ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का पहला पोस्टर और वीडियो शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने लिखा कि ‘किंग 100’ में इस शानदार किरदार को निभाकर वह बेहद एक्साइटेड 
हैं. यह फिल्म इसी साल
24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. 

28 साल बाद होगी खास वापसी और बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश

इस फिल्म से जुड़ी एक और सबसे दिलचस्प बात यह है कि ‘किंग 100’ के जरिए तब्बू और साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन लगभग 28 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस लंबे समय से बेताब थे. हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बहुत बड़ी टक्कर का हिस्सा बनने जा रही है. ‘किंग 100’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरस्टार शाहरुख खान की मचवेटेड फिल्म ‘किंग’ के साथ आमने-सामने होगी. ऐसे में 24 दिसंबर को होने वाला यह बॉक्स ऑफिस क्लैश इस साल का सबसे बड़ा मुकाबला साबित हो सकता है.