HC ने पलटा सरकार का फैसला, MP के 99 हजार शिक्षकों को मिलेगी पुरानी पेंशन
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने कहा कि जब सरकार शिक्षाकर्मियों की पिछली सेवाओं को मान्य कर क्रमोन्नति और वरिष्ठता का लाभ दे रही है, तो उन्हें पुरानी पेंशन से वंचित नहीं किया जा सकता।
पुरानी पेंशन के लिए संघर्ष कर रहे प्रदेश के शिक्षकों को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ से एक बहुत बड़ा ऐतिहासिक फैसला मिला है। कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जब सरकार शिक्षाकर्मियों की पिछली सेवाओं को मान्य कर क्रमोन्नति और वरिष्ठता का लाभ दे रही है, तो उन्हें पुरानी पेंशन (ओपीएस) से वंचित नहीं किया जा सकता। न्यायमूर्ति आनंद सिंह बहरावत की पीठ ने 2018 में संवर्ग संविलियन को नई नियुक्ति मानने की सरकारी दलील को पूरी तरह खारिज कर दिया। साथ ही, याचिकाकर्ता शिक्षिका करुणा शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने एनपीएस फंड को ओपीएस फंड में ट्रांसफर करने का आदेश दिया है।
99 हजार शिक्षकों को दायरे से बाहर किया था
