35 खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्रकरण दर्ज, भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 35 खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए। पनीर, मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई जारी है।
राजधानी भोपाल में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। विभाग की जांच में पनीर, दूध, घी, मिठाई, नमकीन और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने अमानक पाए गए। इसके बाद 35 खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं। डेयरियों से लेकर होटल, रेस्टोरेंट और किराना दुकानों तक जांच के दौरान अनियमितताएं सामने आईं।
पनीर से लेकर मिठाइयों तक के नमूने जांच में फेल
खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में कई प्रतिष्ठानों के खाद्य पदार्थ निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। श्री कृष्णा डेयरी (Shri Krishna Dairy) और नेशनल डेयरी (National Dairy) सहित कई प्रतिष्ठानों के पनीर के नमूने अमानक पाए गए। इसके अलावा रानी स्वीट की मावा कतली और अजय बेकरी की मावा बर्फी के नमूनों में मिथ्या छाप से संबंधित अनियमितता सामने आई। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लेबल से जुड़ी इन कमियों के आधार पर संबंधित मामलों में कार्रवाई की जा रही है।