मदर डेयरी ने दिया महंगाई का झटका! ₹4 तक महंगा हुआ दूध, टोंड से फुल क्रीम तक जानें नए रेट

त्योहारी सीजन के बीच आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। मदर डेयरी ने दूध के दाम 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें। जानिए फुल क्रीम से लेकर टोंड दूध तक अब कितनी ढीली करनी होगी जेब

मदर डेयरी ने दिया महंगाई का झटका! ₹4 तक महंगा हुआ दूध, टोंड से फुल क्रीम तक जानें नए रेट

त्योहारी सीजन की रौनक अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुई है कि आम लोगों की जेब पर महंगाई का एक और बोझ पड़ गया है। दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतें बढ़ने जा रही हैं। मदर डेयरी ने अपने दूध के सभी वेरिएंट्स के दाम में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, नई कीमतें गुरुवार, 12 नवंबर से लागू होंगी। ऐसे में अब रोजाना दूध खरीदने वाले लोगों को पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। आइए जानते हैं कि फुल क्रीम, टोंड और अन्य दूध के नए दाम क्या होंगे।

जानिये नये कीमत 

मदर डेयरी के नए रेट लागू होने के बाद अब ग्राहकों को हर लीटर दूध के लिए पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी फुल क्रीम दूध में हुई है, जो अब 72 रुपये की जगह 76 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। वहीं, टोंड दूध की कीमत 60 रुपये से बढ़कर 62 रुपये हो गई है। इसके अलावा गाय का दूध अब 62 की जगह 65 रुपये और डबल टोंड दूध 54 रुपये के बजाय 56 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। यानी रोजाना दूध खरीदने वाले परिवारों का मासिक बजट भी प्रभावित हो सकता है।

कीमत बढ़ने का मुख्य कारण

दूध की कीमतें बढ़ाने के पीछे कंपनी ने किसानों से दूध खरीदने की लागत में इजाफे को मुख्य वजह बताया है। मदर डेयरी के मुताबिक, उसकी कुल कमाई का करीब 75 से 80 फीसदी हिस्सा दूध उत्पादक किसानों को भुगतान करने में जाता है। ऐसे में दूध की खरीद और अन्य खर्चों में बढ़ोतरी का कुछ बोझ अब ग्राहकों पर डालना पड़ रहा है। गौरतलब है कि कंपनी ने करीब छह महीने बाद दूध के दामों में बदलाव किया है। इससे पहले 14 मई 2026 को कीमतें बढ़ाई गई थीं।