गया स्टेशन पर छठ की धूम! गीतों की गूंज के बीच यात्रियों का हुआ अनोखा स्वागत
छठ महापर्व को लेकर गया जंक्शन पर भक्तिमय माहौल है। स्टेशन पर गूंज रहे छठ गीत यात्रियों का स्वागत कर रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
छठ महापर्व नजदीक आते ही गया जंक्शन का माहौल भी भक्तिमय होने लगा है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और परिसर में छठ के पारंपरिक लोकगीत सुनाई दे रहे हैं। दूसरे शहरों से गया पहुंच रहे यात्रियों का स्वागत इन गीतों से हो रहा है। स्टेशन पर छठ गीत सुनकर लोगों को अपने घर और मिट्टी की याद आ रही है। इस खास पहल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, रेलवे प्रशासन की ओर से छठ के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों को लेकर यात्रियों में उत्साह है। गया जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोग त्योहार मनाने के लिए अपने गांव और घर लौट रहे हैं।
छठ गीतों की गूंज से भक्तिमय हुआ गया जंक्शन
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत देश के कई बड़े शहरों से लोग छठ मनाने के लिए अपने घर लौट रहे हैं। गया जंक्शन पर उतरते ही छठ के पारंपरिक गीत सुनकर यात्रियों के चेहरे खिल उठ रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि इस बार रेलवे ने उनकी सुविधाओं का खास ध्यान रखा है। यात्रियो को गया स्टेशन पर छठ आस्था का महापर्व देखने को मिला है, जिसमें सूर्य भगवान की उपासना की गई है। स्टेशन के हर तरफ छठ के लोकगीत सुनाई दे रहे हैं, जो बेहद खुशी देने वाला अनुभव है।
छठ को लेकर यात्रियों में दिख रहा जबरदस्त उत्साह
गया जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ देखकर साफ है कि बड़ी संख्या में लोग छठ महापर्व मनाने के लिए अपने गांव लौट रहे हैं। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने इस दौरान भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री के प्रयासों की सराहना की। यात्रियों का कहना है कि सरकार और रेलवे की ओर से छठ के मौके पर स्पेशल ट्रेनें चलाना राहत भरा कदम है। पहले त्योहार के समय ट्रेनों में सीट मिलना काफी मुश्किल होता था और दूर-दराज से आने वाले लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस बार स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था से यात्रियों को काफी सुविधा मिली है। उन्होंने इसे रेलवे की सराहनीय पहल बताया।
गया जंक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, यूजर्स बोले-
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "छठ का यही माहौल तो बिहार को सबसे अलग बनाता है।" वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, "यही सब देखने के लिए तो हम बड़े शहरों को छोड़कर अपने गांव आते हैं। हालांकि, कुछ लोगों ने रेलवे की व्यवस्थाओं को लेकर भी सुझाव दिए। एक यूजर ने लिखा कि स्पेशल ट्रेनें चलाने के साथ-साथ सरकार को ट्रेनों में कोच की संख्या भी बढ़ानी चाहिए, ताकि त्योहार के दौरान यात्रियों को ज्यादा सुविधा मिल सके।
Gaya, Bihar: Heavy crowds gathered at Gaya Junction as people returned home to celebrate Chhath Puja. Traditional Chhath songs played across the station, creating a festive and devotional atmosphere https://t.co/ClbqGrF2mo
— IANS (@ians_india) November 10, 2026
Falak Abdeen 