टेकऑफ से पहले एअर इंडिया की फ्लाइट में मचा हड़कंप! टॉयलेट के शीशे पर मिला हाईजैक का धमकी भरा संदेश

टेकऑफ से ठीक पहले एअर इंडिया की फ्लाइट में ऐसा क्या मिला, जिससे कोलकाता एयरपोर्ट पर मच गया हड़कंप? टॉयलेट के शीशे पर लिखे हाईजैक के धमकी भरे संदेश ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया। आखिर किसने दी यह धमकी?

टेकऑफ से पहले एअर इंडिया की फ्लाइट में मचा हड़कंप! टॉयलेट के शीशे पर मिला हाईजैक का धमकी भरा संदेश

कोलकाता एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की एक फ्लाइट में हाईजैक की धमकी मिलने की खबर सामने आई। विमान उड़ान भरने की तैयारी में था, तभी उसके एक टॉयलेट के शीशे पर धमकी भरा संदेश लिखा दिखाई दिया। इस संदेश को देखते ही विमान में मौजूद लोगों और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने बिना देरी किए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी सूचना दी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और विमान की सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठाए गए।

सुरक्षा जांच के लिए विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया

धमकी भरा संदेश मिलने के बाद एहतियात के तौर पर विमान को आइसोलेशन बे में खड़ा कराया गया। इसके बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम ने पूरे विमान की जांच शुरू कर दी। सुरक्षा कर्मी विमान के हर हिस्से को बारीकी से खंगाल रहे हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध सामान या संभावित खतरे का पता लगाया जा सके। एजेंसियों का पूरा ध्यान यात्रियों और विमान की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है।

 धमकी भरा संदेश लिखने वाले की पहचान में जुटी एजेंसियां

विमान में धमकी भरा संदेश मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इसकी जांच तेज कर दी है। अब यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि टॉयलेट के शीशे पर यह संदेश किसने लिखा और इसके पीछे किसका हाथ है। इसके लिए एयरपोर्ट परिसर से लेकर विमान के अंदर तक लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल जांच एजेंसियां दो पहलुओं पर काम कर रही हैं—विमान में किसी संभावित खतरे की जांच और धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान।