AAP MLAs Join Bjp:इस्तीफा दिया और थाम लिया BJP का दामन, AAP के तीनों विधायक हुए भगवाधारी
AAP से इस्तीफा देने वाले तीनों विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा बीजेपी में शामिल हो गए हैं। टिकट नहीं मिलने के बाद तीनों नेताओं ने पार्टी छोड़ी थी।
पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा सियासी झटका लगा है। विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की पहली उम्मीदवार सूची जारी होने के बाद इस्तीफा देने वाले तीनों विधायकों ने अब बीजेपी का दामन थाम लिया है। तीनों नेता बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के समर्थन में 'बीजेपी जिंदाबाद' के नारे लगाए।बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं में पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा शामिल हैं। कुंवर विजय प्रताप सिंह अमृतसर नॉर्थ, चेतन सिंह जौड़ामाजरा समाना और हरमीत सिंह पठानमाजरा सनौर से विधायक थे। दरअसल, AAP की ओर से जारी 40 उम्मीदवारों की पहली सूची में इन तीनों विधायकों को टिकट नहीं दिया गया था। इसके बाद तीनों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अब बीजेपी में शामिल होकर उन्होंने पंजाब की राजनीति में नई पारी शुरू कर दी है।
#WATCH | Rebel AAP leaders raise slogans of 'BJP Zindabad' at the BJP Headquarters in Delhi. They will be joining BJP shortly. https://t.co/vklz5pbZhk
— ANI (@ANI) November 2, 2026
AAP से इस्तीफा, फिर BJP में एंट्री,कुंवर विजय प्रताप ने बदला सियासी पाला
आम आदमी पार्टी से पहले ही निलंबित किए जा चुके कुंवर विजय प्रताप सिंह ने सोमवार को विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया। अमृतसर नॉर्थ सीट से विधायक रहे सिंह ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां को भेजा। इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद वह बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए और पार्टी में शामिल हो गए। साथ ही साथ AAP के दो अन्य विधायकों चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा ने रविवार को ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। चेतन सिंह जौड़ामाजरा पटियाला जिले की समाना सीट से विधायक थे, जबकि हरमीत सिंह पठानमाजरा सनौर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे।वहीं, हरमीत सिंह पठानमाजरा को पिछले साल जून में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में AAP ने पांच साल के लिए निलंबित कर दिया था। इसके बाद अब दोनों विधायकों ने पार्टी से नाता तोड़ लिया और बीजेपी में शामिल हो गए।
Falak Abdeen 