दिवाली से पहले आएगी योजना की 24वीं किस्त! किसान जल्द पूरे कर लें ये काम, वरना अटक सकते हैं पैसे

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC करवाना अनिवार्य है। पात्र किसान किसान पोर्टल या नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर e-KYC करवा सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर से PM-Kisan App डाउनलोड करके भी सकते हैं।

दिवाली से पहले आएगी योजना की 24वीं किस्त! किसान जल्द पूरे कर लें ये काम, वरना अटक सकते हैं पैसे

PM Kisan 24th Installment

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों का अगली किस्त को लेकर इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। खबर है कि मोदी सरकार दिवाली से पहले पात्र किसानों के खाते में 24वीं किस्त के दो-दो हजार रुपए जारी कर सकती हैं।

चर्चा तो ये भी है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 25 अक्‍टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर रहेंगे, जहाँ वे नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में हिस्सा लेंगे।हालांकि अभी तक केंद्र सरकार या कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की तरफ से आधिकारिक तारीख का कोई ऐलान नहीं किया गया है।

PM KISAN योजना में हर 4 महीने में मिलते हैं 2000-2000 रुपए 

दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण और बड़ी योजना है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6,000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपए की 3 समान किस्तों में हर 4 महीने के अंतराल पर सीधे किसानों के बैंक खाते में (DBT के माध्यम से) भेजी जाती है। इससे किसानों को बीज, उर्वरक, उपकरण एवं अन्य कृषि आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिलती है।

योजना के नियम के अनुसार, हर वर्ष योजना की पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच जारी की जाती है। वहीं दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच आती है। इस तय पैटर्न और चार महीने के चक्र के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि अक्टूबर अंत या नंवबर नवंबर के पहले हफ्ते में 24वीं किस्त की राशि जारी जा सकती है।